विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़ाकों की रिहाई के बदले अपहृत लड़कियां छोड़ेगा बोको हराम

By Edited By:
Published: Mon, 12 May 2014 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 13 May 2014 12:29 AM (IST)

अबुजा। नाइजीरिया के विद्रोही इस्लामी संगठन बोको हराम ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले माह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अबुजा। नाइजीरिया के विद्रोही इस्लामी संगठन बोको हराम ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले माह अगवा की गई सभी लड़कियों ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। उन लड़कियों को तब तक मुक्त नहीं किया जाएगा, जब तक कि कैद से उसके लड़ाके रिहा नहीं किए जाते। संगठन ने इससे पहले सभी लड़कियों की बेचने की धमकी दी थी। हालांकि नाइजीरियाई सरकार ने बोको हराम का लड़ाकों को रिहा करने का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है।

समाचार एजेंसी एएफपी द्वारा हासिल की गई 17 मिनट के इस वीडियो में संगठन के नेता अबुबकर शेकू का संदेश है। वीडियो में 130 लड़कियां एक अज्ञात स्थान पर नकाब पहने व कुरान का पहला अध्याय पढ़ती दिखाई दे रही हैं। बोको हराम ने गत 14 अप्रैल को बोर्नो प्रांत के चिबोक स्थित स्कूल से 276 छात्राओं को अगवा कर लिया था। इनमें से कुछ लड़कियां वहां से भागकर बच निकली थीं, लेकिन 223 लड़कियां अब भी बोको हराम के कब्जे में हैं।

वीडियो में तीन लड़कियों से बातचीत भी जारी की गई। दो लड़कियों ने कहा कि वे पहले ईसाई थीं और अब इस्लाम में परिवर्तित हो गई हैं। तीसरी लड़की ने कहा कि वह पहले से मुस्लिम थी। लड़कियों ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया गया। गौरतलब है कि बोको हराम वर्ष 2009 के बाद से हजारों लोगों की हत्या कर चुका है।

पढ़ें: लड़कियों के बदले साथियों की रिहाई चाहता है बोको हरम