नाइजीरिया में बोको हराम ने 86 की ली जान, बच्चों को किया आग के हवाले
नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आतंकियों ने घरों और शिविरों में हमला कर बच्चों समेत 86 लोगों मार डाला।
डालोरी: नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आतंकियों ने घरों और शिविरों में हमला कर बच्चों समेत 86 लोगों मार डाला।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात डालोरी गांव और पास के दो शिविरों पर हमलों के बाद जली और गोलियों से छलनी लाशें सड़कों पर पड़ी थीं। शिविरों में 25 हजार शरणार्थी रह रहे हैं। यह स्थान बोको हराम के जन्मस्थान मैदुगुरी से केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर है।
बोको हराम ने बच्चों को किया आग के हवाले, देखें तस्वीरें
हमले में बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने आग में जलते बच्चों की चीखें सुनीं। तीन आत्मघाती हमलावरों ने करीब चार घंटे तक गोलीबारी, आगजनी और विस्फोटों को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसके कई परिजन हमले में मारे गए या घायल हैं।
घटना स्थल पर मौजूद रहे एक सैनिक ने बताया कि जान बचाकर पास के गमोरी गांव की तरफ भागते लोगों के बीच तीन महिला आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इसमें कई लोगों की मौत हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।