विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय के दिल से बचाई बच्चे की जान

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2015 12:39 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 02:29 AM (IST)

ब्रिटेन के डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये गाय के दिल से बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन के डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये गाय के दिल से बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का दिल बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

नोआ ग्वीलिम प्रिटकार्ड का जन्म 10 फरवरी को हुआ था। वह होल्ट-ओरम सिंड्रोम नाम अनुवांशिक बीमारी से पीडि़त था। एक लाख में एक व्यक्ति ही इससे प्रभावित होता है। होल्ट-ओरम से पीडि़त व्यक्ति के लिंब के ऊपरी हिस्से में असामान्य रूप से हड्डी विकसित हो जाती है।

पढ़ेंः हमारे लिए तो गाय माता, लोग पशु का दर्जा देने पर तुले हैं : हुड्डा

इससे दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। जन्म के बाद ही नोवा का ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों ने उसके दिल को मानव और गाय के अंग के हिस्सों से बदला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आठ महीने के नोवा का दिल अब बिलकुल ठीक काम कर रहा है। मालूम हो कि गाय के हार्ट वॉल्व का कभी-कभी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि उसमें मौजूद ऊत्तक (टिश्यू) मानव वॉल्व से मिलता-जुलता है।

पढ़ेंः मोदी सरकार गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए : रामदेव