विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुरान की शपथ पर घिरे ऑस्ट्रेलियाई मंत्री एड हुसिक

By Edited By:
Published: Wed, 03 Jul 2013 08:10 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2013 09:02 AM (IST)

एड हुसिक के ऑस्ट्रेलिया के पहले मुसलमान मंत्री बनने के कुछ घंटे बाद ही पवित्र कुरान पर हाथ रखकर शपथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेलबर्न। एड हुसिक के ऑस्ट्रेलिया के पहले मुसलमान मंत्री बनने के कुछ घंटे बाद ही पवित्र कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेने के कारण उनके खिलाफ ऑनलाइन नस्ली टिप्पणियों का अंबार लग गया है।

43 वर्षीय हुसिक को सोमवार को प्रधानमंत्री केविन रड का संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया था। बोस्निया प्रवासी माता-पिता की संतान हुसिक पहले ऑस्ट्रेलियाई सांसद हैं जिन्होंने कुरान पर हाथ रखकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मंगलवार को मीडिया को बताया कि मुसलमान होने के कारण उन्होंने कुरान पर शपथ लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ नहीं ले सकते थे। उनके माता-पिता 1960 में बोस्निया से ऑस्ट्रेलिया आकर बस गए थे।

सोमवार को शपथग्रहण समारोह में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल क्वेंतीन ब्रायस ने कहा था, 'आज का दिन बहुसंस्कृतिवाद के लिए यादगार दिन है।' हालांकि कुछ देर बाद ही हुसिक के फेसबुक पेज पर कुरान के इस्तेमाल को लेकर नस्ली टिप्पणियों का ढेर लग गया। इसमें इसे गैर ऑस्ट्रेलियाई करार दिया गया। हुसिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियां लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है।

इस बीच, उनके साथी सांसद मिशेल ने गैर इस्लामिक टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हुसिक के खिलाफ यह दु‌र्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह निष्पक्षता और गरिमा के खिलाफ है। वहीं, विपक्ष के नेता टोनी अबाट ने कहा कि उन्हें हुसिक के खिलाफ निंदात्मक टिप्पणियों की जानकारी नहीं है, लेकिन वह उनके द्वारा कुरान पर शपथ लिए जाने के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों को भी उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। हुसिक ने अपने खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों से जनता को सावधान रहने की अपील की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर