आईएस जिहादियों ने लीबिया के प्रमुख तेल प्रतिष्ठान पर हमला किया :सेना
इस्लामिक स्टेट जिहादी संगठन ने उत्तरी लीबिया में आज एक प्रमुख तेल प्रतिष्ठान पर हमला किया लेकिन उसे पीछे धकेल दिया गया। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2016 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 10:17 PM (IST)
बेनगाजी। इस्लामिक स्टेट जिहादी संगठन ने उत्तरी लीबिया में आज एक प्रमुख तेल प्रतिष्ठान पर हमला किया लेकिन उसे पीछे धकेल दिया गया। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सेना में कर्नल बशीर बोधफीरा ने बताया कि जिहादियों ने रास लनौफ तेल प्रतिष्ठान के पास अल सिद्र शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक सैन्य चौकी पर हमला किया।
कर्नल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के विश्वस्त हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिहादियों की सैनिकों से झड़पें हुई लेकिन उन्हें पीछे धकेल दिया गया। दो सैनिक मारे गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें