Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में एक दूजे की हुईं दो भारतीय युवतियां

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Mon, 16 Mar 2015 10:24 AM (IST)

    अमेरिका में एक भारतीय समलैंगिक जोड़े शेनॉन और सीमा ने आपस में शादी रचा ली। अमेरिका में किसी भारतीय समलैंगिक जोड़े की यह पहली शादी है। परिवार से लेकर दोस्त तक इस शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए। भारतीय परंपरा अनुसार हुई इस शादी में बहुत से रंग अमेरिकी स्टाइल की शादी

    वाशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय समलैंगिक जोड़े शेनॉन और सीमा ने आपस में शादी रचा ली। अमेरिका में किसी भारतीय समलैंगिक जोड़े की यह पहली शादी है। परिवार से लेकर दोस्त तक इस शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए।

    भारतीय परंपरा अनुसार हुई इस शादी में बहुत से रंग अमेरिकी स्टाइल की शादी के भी दिखे। इसमें डोली, मेहंदी, फेरे सबकुछ भारतीय रस्मों के साथ हुए। वहीं किस, वाइन, डांस और रिंग सेरेमनी अमेरिकी संस्कृति की गवाह बनीं। शेनॉन और सीमा एक-दूसरे को पिछले छह साल से जानती हैं। शेनॉन ने कहा कि वह पहली बार सीमा से एक बूट कैंप फिटनेस क्लास में मिली थी। सीमा को देखते ही उसे लगा कि उसका सच्चा जीवन साथी मिल गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समलैंगिकों को सुधारेगी गोवा सरकार

    समलैंगिकता का समर्थन हुआ तो देशव्यापी आंदोलन: रामदेव

    comedy show banner
    comedy show banner