विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, कैसे होगा यूरोपीय संघ का जनमत संग्रह और कौन-कौन ले सकेगा भाग

By kishor joshiEdited By:
Published: Thu, 23 Jun 2016 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 03:12 PM (IST)

आज होने वाले यूरोपीय संघ के जनमत संग्रह में विभिन्न लोग भाग ले रहे हैं, जिसका परिणाम शुक्रवार की सुबह आएगा।

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन में आज एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह हो रहा है जिससे तय होगा कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ में रहेगा या बाहर जाएगा। 10 बिंदुओ के जरिए जानिए कैसे होगा यह ऐतिहासिक जनमत संग्रह:

  1. मतदाता के सामने एक सवाल प्रस्तुत किया जाएगा: "क्या यूनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ के एक सदस्य के रुप में बना रहना चाहिए या यूरोपीय संघ छोड़ देना चाहिए?"
  2. वोटर के पास दो विकल्प होंगे: "यूरोपीय संघ का सदस्य बना रहना चाहिए" या "यूरोपीय संघ छोड़ देना चाहिए।"
  3. वेल्स में मतपत्र अंग्रेजी और वेल्श में होगा।
  4. 18 साल से अधिक की आयु के वो नागरिक जिनके पास ब्रिटिश, आयरिश और राष्ट्रमंडल की नागरिकता होने के साथ साथ जिब्राल्टर की भी नागरिकता है वो सभी वोट करने के लिए पात्र हैं।
  5. इसका अर्थ हुआ कि साइप्रिट्स और माल्तिज के जो नागरिक ब्रिटेन में रहते हैं वो अपने देश को को वोट कर सकते हैं क्योंकि उनके देश कॉमनवेल्थ और यूरोपीय संघ के देश हैं।
  6. विदेश में रहने वाले ब्रिटिश नागरिक जो पिछले 15 से कम वर्षों से विदेश में रह रहे हैं वो भी वोट कर सकते हैं।
  7. इल्केट्राल कमीशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल वोटरों की पंजीकृत संख्या 46,499,537 हैं। यह पिछले साल हुए आम चुनावों के 46,354,197 से ज्यादा है।
  8. पोलिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक होगी। और पोलिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी जिसके परिणाम शुक्रवार सुबह तक घोषित हो जाएंगे।
  9. विश्लेषकों का मानना है कि अभी तक कोई आधिकारिक एक्जिट पोल नहीं हुए हैं।
  10. कुल 382 स्थानीय मतगणना क्षेत्र हैं जिसमें जिब्राल्टर भी शामिल हैं जो स्वतंत्र रूप से अपने सभी परिणामों की घोषणा रात को करेंगे।

पढ़ें- जानें, EU से ब्रिटेन के अलग होने पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर कितना होगा असर