जर्मनी में अब मरीज ने डॉक्टर को मारी गोली
बर्लिन के एक अस्पताल में मरीज ने पहले डॉक्टर को गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली।
बर्लिन, एएफपी : जर्मनी में हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बर्लिन के अस्पताल में एक मरीज ने पहले डॉक्टर को गोली मारी, फिर खुदकशी कर ली। हालांकि इस घटना को आतंकी हमले से जोड़कर नहीं देखा जा रहा। हादसा बर्लिन के घनी आबादी वाले स्टेगलिट्ज इलाके में हुआ। मरीज ने डॉक्टर पर कई राउंड फायर किए। बाद में खुद को गोली से उड़ा लिया। डॉक्टर आइसीयू में है।
पिछले एक सप्ताह में जर्मनी में चार खौफनाक हमले हो चुके हैं। ये उस क्रम में पांचवां है। बीते रविवार को यहां एक सीरियाई शरणार्थी ने संगीत समारोह के बाहर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था। इसमें 15 लोग घायल हुए थे। गत शुक्रवार को म्यूनिख के खचाखच भरे एक शॉपिंग मॉल में ईरानी मूल के जर्मन युवक ने गोलीबारी कर 15 लोगों की जान ले ली थी।
ब्रेक्जिट से आइएस खुश, जर्मनी और बेल्जियम पर दी हमले की धमकी