यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तंजानिया: ट्रक में 45 प्रवासियों के शव मिले
दार एस सलाम। तंजानिया में मलावी प्रवासियों को लेकर जा रहे है एक ट्रक से 45 शव बरामद किए गए ...और पढ़ें

दार एस सलाम। तंजानिया में मलावी प्रवासियों को लेकर जा रहे है एक ट्रक से 45 शव बरामद किए गए हैं। ट्रक में 100 से अधिक लोग सवार थे।
तंजानिया के उप गृह मंत्री पेरिरा सिलिमा ने कहा कि इन लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक में 100 से अधिक लोग सवार थे। इतने लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही ट्रक का चालक फरार हो गया। ये शव तंजानिया के डोडोमा प्रात से बरामद किए गए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
