विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने कहा, 27 फीसद मुसलमान आतंकवादी

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2016 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2016 06:12 AM (IST)

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी में प्रत्याशी की होड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मुसलमानों को लेकर एक और विवादित बयान दिया है।

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी में प्रत्याशी की होड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मुसलमानों को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि एक चौथाई मुस्लिम आतंकवादी हैं। मुस्लिम विरोधी भाषणों की कड़ी में यह उनका नया बयान है।

ट्रंप ने कहा, "आतंकवादी मुस्लिम 27 फीसद हैं। यह 35 फीसद हो सकते हैं। वे युद्ध में जा सकते हैं, घृणा चरम पर है।" उनसे कहा गया कि 1.6 मुस्लिमों में से एक लाख से ज्यादा जेहादी तत्वों के साथ नहीं लड़ रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने अपना दावा पेश किया।