Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समुद्री लुटेरों ने चार साल बाद भारतीय समेत 11 बंधकों को छोड़ा

    By Edited By:
    Updated: Sun, 08 Jun 2014 07:15 AM (IST)

    सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने एक जहाज के चालक दल के एक भारतीय सहित 11 बंधकों को रिहा कर दिया है। इन बंधकों की सुरक्षित रिहाई में मदद करने वाले मध्यस्थों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रिहा हुए बंधक केन्या पहुंच रहे हैं।

    Hero Image

    नैरोबी। सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने एक जहाज के चालक दल के एक भारतीय सहित 11 बंधकों को रिहा कर दिया है। इन बंधकों की सुरक्षित रिहाई में मदद करने वाले मध्यस्थों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रिहा हुए बंधक केन्या पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिहा हुए बंधकों में एक भारतीय के अलावा, एक ईरानी, सात बांग्लादेशी और दो श्रीलंकाई हैं। इन्हें लुटेरों ने बहुत खतरनाक परिस्थितियों में रखा था। इनके साथ वे अक्सर मारपीट करते थे। रिहाई के लिए लुटेरों से बातचीत में मदद करने वाले ब्रिटेन की सेना के पूर्व कर्नल जॉन स्टीड ने नाविकों की रिहाई की पुष्टि की है। स्टीड ने एक संदेश में कहा है कि वह फिलहाल रिहा बंधकों से साथ विमान में हैं। मलेशियाई झंडे वाला जहाज एमवी अल्बेडो को लुटेरों ने वर्ष 2010 के नवंबर में कब्जे में ले लिया था लेकिन वह पिछले साल जुलाई में खराब मौसम की वजह से डूब गया। बंधक रहने के दौरान एक को लुटेरों ने बहस करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि चार डूब गए थे। सात अन्य पाकिस्तानी बंधकों को वर्ष 2012 में एक व्यापारी ने फिरौती देकर मुक्त करा लिया था।

    दलाई लामा से बिना शर्त बात करे चीन : अमेरिका