विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया-बुखार से तीन बच्चों की मौत, 17 भर्ती

By Edited By:
Published: Mon, 05 May 2014 11:10 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : तेज गर्मी का मौसम मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती तीन बच्चों की बुखार और डायरिया से मौत हो गई। 17 बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें छह की हालत नाजुक है।

फखरपुर बाजार निवासी बृजेश की पुत्री मानसी(7) को दो दिन पूर्व तेज बुखार और पेट दर्द शुरू हुआ। स्थानीय चिकित्सकों के इलाज से आराम न मिलने पर परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पयागपुर थाना क्षेत्र के गुरचाही निवासी रंधीर(1 माह) पुत्र अमित तथा मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा निवासी संजना (3) पुत्री खेमराज की भी डायरिया और बुखार से पीड़ित होने के कारण रविवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को डायरिया और बुखार से पीड़ित 17 बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें कोतवाली देहात के रंजीतपुर निवासी इंद्रावती(6) पुत्री मनीराम, गिलौला बाजार निवासी तेजस्वी (1) पुत्री अजय कुमार, फखरपुर बाजार निवासी सत्यम(1 माह) पुत्र रामकिशुन, पयागपुर थाना क्षेत्र के रेवली निवासी माधुरी (2) पुत्री प्रमोद तथा हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा निवासी नेहा(10) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।