हांसी में साध्वी की हत्या से सनसनी, चारपाई से बंधा मिला श्ाव
हिसार के हांसी में एक साध्वी की हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जेएनएन, हांसी (हिसार)। शहर की कृष्णा कॉलोनी में एक साध्वी की हत्या कर दी गई। उसका शव घर में चारपाई पर रस्सियों से बंधा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्णा कॉलोनी में रहले वाली 57 साल साध्वी कमला देवी के घर से बदबू आने पर पड़ोस के लोगों ने अनाज मंडी पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची ओर घर के बंदर गई तो साध्वी का शव चारपाई पर रस्सियों से बंधा हुआ था।
पढ़ें : डेरामुखी के खिलाफ किया आपत्तिजनक पोस्ट, पांच पर केस
पति की मौत के बाद धारण किया था भगवा
उसके दोनों पैर चारपाई पर रस्सियों से बंधे हुए थे। हत्या की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी उमेद सिंह और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। साध्वी कमला देवी ने सात साल पहले अपने पति मदन लाल की मौत के बाद भगवा धारण कर लिया था। सिकंदरपुर में विवाहित कमला देवी की कोई संतान नहीं थी।
पढ़ें : पंजाब में घुसे आतंकी, हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट
वह भगवा धारण करने के बाद हांसी की कृष्णा कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहने लगी। दो साल तक किराये के मकान में रहने के बाद कमला देवी ने खुद का मकान खरीद लिया।साध्वी के भाई और परिवार के अन्य सदस्य ढाणी मेहंदा गांव में ही रहते हैं। भाई दलबीर ने बताया कि 4-5 दिन पहले ही कमला उसे मिली थी और सब-कुछ ठीकठाक था।