पंजाब में घुसे आतंकी, हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट
पंजाब में तीन आंतकी घुसने की सूचना के बाद हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने पंजाब से लगने वाले सभी एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में तीन आंतकी घुसने की सूचना के बाद हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने पंजाब से लगने वाले सभी एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी है और पंजाब से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है।
पुलिस ज्यादातर ग्रे रंग की स्विफ्ट गाड़ी पर नजर रखे हुए है। चंडीगढ़ पुलिस को पता चला है कि पंजाब में आने वाले आंतकी जम्मू कश्मीर नंबर की एक ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर सवार हैं।
पढ़ें : उद्घाटन के अगले ही दिन जींद-सोनीपत रूट से सीएनजी ट्रेन गायब !
सूचना के बाद से पुलिस सेक्टर-43 बस स्टैंड पर पंजाब से आने वाली बसों की गहनता से चेकिंग कर रही है।
पुलिस बसों से चंडीगढ़ आने वाले हर यात्री के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आपरेशन सेल के कमांडो ने स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया है। आपरेशन सेल के जवान संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए है।
चंडीगढ़ में हाईअलर्ट के चलते बस स्टैैंड पर बसों व यात्रियों की चैकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।
दरअसल, 27 जुलाई को दीनानगर में पुलिस थाने पर और 1 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए पुलिस खासी सतर्क हैं। क्योंकि पंजाब में दोनों मामलों में सूचना होने के बावजूद पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां समय पर कार्रवाई करने से चूक गई।