विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2017: 'गुटबाजी' के बीच केंद्रीय मंत्री ने BJP को बताया संस्कारी पार्टी

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 09:50 PM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तहत पंकज सिंह का नोएडा सीट से नामांकन कराने पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने उनकी उम्मीदवारी का जमकर समर्थन किया।

UP Election 2017: 'गुटबाजी' के बीच केंद्रीय मंत्री ने BJP को बताया संस्कारी पार्टी
UP Election 2017: 'गुटबाजी' के बीच केंद्रीय मंत्री ने BJP को बताया संस्कारी पार्टी

नोएडा (जेएनएन)। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तहत केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का नोएडा सीट से नामांकन कराने पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने उनकी उम्मीदवारी का जमकर समर्थन किया। उन्हें संस्कारी पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए नोएडा सीट से टिकट देने के पार्टी के फैसले को सही ठहराया। टिकट न मिलने से क्षुब्ध नोएडा की विधायक विमला बाथम ने पार्टी के फैसले को सिर माथे बताया।

वहीं, नोएडा सीट से भाजपा के लिए पंकज सिंह को टिकट के बाद पार्टी में गुटबाजी पूरी तरह से सामने आ गई। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के विरोधी गुट ने पंकज सिंह की उम्मीदवारी पर खुशी जताते हुए उनकी जीत के लिए रात दिन एक करने के दावे किए।

वहीं, सांसद के करीबी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील तक कर डाली। अपने खिलाफ माहौल बनता देखकर केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा ने मंगलवार को पंकज सिंह की जबरदस्त पैरवी की।

पंकज सिंह की केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ

नामांकन कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पंकज सिंह पिछले पंद्रह वर्षों से पार्टी के समर्पित व संस्कारी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया है। नोएडा सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठित है। पंकज सिंह इस सीट के लिए सबसे बेहतर हैं।

वहीं पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा सीट को लेकर पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। जो मनमुटाव था वह समाप्त हो गया है। सभी एक साथ हैं। पार्टी ने उन्हें नोएडा से टिकट दिया है।

बिमला बॉथम के चेहरे पर दिखी निराशा

नोएडा सीट से टिकट नहीं मिलने की निराशा विधायक बिमला बाथम के चेहरे पर पूरी तरह से नजर आई। हालांकि, उन्होंने कहा कि नोएडा सीट से पंकज सिंह को चुनाव लड़ाना पार्टी का निर्देश है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भी समर्थन दिखाने पहुंचे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा छोड़कर भाजपा में घर वापसी करने वाले अशोक प्रधान व योगेंद्र चौधरी भी पंकज सिंह के साथ अपना समर्थन दिखाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा व पंकज सिंह उन्हें खुद रिर्टनिंग अफसर के कक्ष के बाहर तक लेकर गए।