विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलेक्शन 2017 में उतरे जोनमाने बॉलीवुड एक्टर बोले-UP को सबने मिलकर लूटा

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 07:47 AM (IST)

फिल्मों से कॉमेडी कर लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अब राजनीति के मैदान में उतर गए हैं और यूपी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

इलेक्शन 2017 में उतरे जोनमाने बॉलीवुड एक्टर बोले-UP को सबने मिलकर लूटा
इलेक्शन 2017 में उतरे जोनमाने बॉलीवुड एक्टर बोले-UP को सबने मिलकर लूटा

गाजियाबाद (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सभी दल जोरआजमाइश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अपनी अदाकारी के जरिये बड़े पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले अभिनेता विधानसभाचुनाव में वोट मांगते नजर आएंगे। उन्होंने भी चुनावी ताल ठोक दी है।

राजपाल यादव बोले- प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा

राजपाल अपनी पार्टी सर्व सम्भाव पार्टी यानी एसएसपी के साथ प्रदेश की जनता और मीडिया से सीधे संवाद करेंगे। राजपाल ने कहा कि प्रदेश को सभी दलों ने मिलकर लूटा है अब प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा।

यह भी पढ़ेंः BJP कार्यकर्ताओं ने राहुल को गिफ्ट किया कुर्ता, बोले-कड़की चल रही होगी

403 में से 342 सीटों पर उतरेंगे एसएसपी के प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की 403 में से 342 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर राजनैतिक दलों को सीख देंगे। बुधवार शाम अचानक राजपाल अपने कुछ साथियों के साथ वैशाली के रामप्रस्था ग्रीन में रहने वाले अपने जानकार सोमपाल सिंह के यहां आए जहां लोगों से भी मिले।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल से टूटा कुुमार का विश्वास, AAP का साथ छोड़ थामेंगे BJP का दामन !

जनता से सीधे संवाद करेंगे राजपाल यादव

राजपाल ने कहा है कि वह जनता व मीडिया से सीधे संवाद करेंगे। राजपाल ने कहा मैं विवाद की नहीं, संवाद की राजनीति करने के लिए आया हूं। वह जल्द ही प्रेसवार्ता करके आगे के चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देंगे। इस दौरान राजपाल ने बैठक की और पार्टी को समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर शख्स का तंज, '100 रुपये भेज रहा हूं... प्लीज कुर्ता सिलवा लेना'