Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा में शामिल होंगे यूपी के पूर्व डीजीपी बृज लाल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jan 2015 02:52 PM (IST)

    बसपा सुप्रीमो तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद पुलिस अधिकारी रहे यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृज लाल अब राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। बृज लाल को बसपा से बेहतर भारतीय जनता पार्टी लग रही है। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी रहे बृज लाल कल लखनऊ में भाजपा की

    लखनऊ। बसपा सुप्रीमो तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद पुलिस अधिकारी रहे यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृज लाल अब राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। बृज लाल को बसपा से बेहतर भारतीय जनता पार्टी लग रही है। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी रहे बृज लाल कल लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृज लाल को कल लखनऊ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। बृज लाल ने आज लखनऊ में बताया कि वो कल भाजपा में शामिल होंगे। 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी बृज लाल ने अक्टूबर 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पद संभाला था।

    comedy show banner
    comedy show banner