विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जंगल में भालू से भिड़ गया 72 साल का वृद्ध, भालू को माननी पड़ी हार..., पढ़ें खबर

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 03 Jun 2016 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2016 09:01 AM (IST)

इस वृद्ध की हिम्‍मत को देखकर आप भी सलाम करेंगे। जी हां, आज जंगल में पशु चराने गए इस वृद्ध का सामना भालू से हो गया।

News Article Hero Image

गैरसैंण, जएनएन (चमोली)। इस वृद्ध की हिम्मत को देखकर आप भी सलाम करेंगे। जी हां, आज जंगल में पशु चराने गए इस वृद्ध का सामना भालू से हो गया। फिर क्या था भालू वृद्ध पर झपटा तो वृद्ध भी पूरी ताकत से भालू से भिड़ गए। काफी देर तक दोनों में गुथमगुथा होती रही। अंत में भालू को हार मानकर जंगल में लौटना पड़ा। जानते हैं पूरा मामला।

पढ़ें- सवारियों से भरी बस के चालक को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, फिर क्या हुआ, पढ़ें..
मामला चमोली जिले के गैरसैंण के मरोडा गांव का है। रोज की तरह आज भी वृद्ध धर्म सिंह ( 72 वर्ष ) पुत्र जीत सिंह गांव के पास स्थित जंगल में पशु चराने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घात लागकर बैठे भालू ने उन पर हमला बोल दिया। वृद्ध ने भी भालू को ललकारा और उसे भिड़ गया। काफी देर तक दोनों गुथमगुथा होती रही। वृद्ध थककर अचेत पड़ गया। भालू वृद्ध को मृत समझ कर जंगल की ओर लौट गया। वहीं, पशु जंगल में घास चरने के बाद शाम को घर लौट आए, लेकिन वृद्ध नहीं लौटा।

पढ़ें-यमुनोत्री जा रही झारखंड की महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

इस पर परिजनों ने वृद्ध को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। परिजन उनकी तलाश में जंगल की ओर गए। यहां एसएसबी कैंप से सटे जंगल में वृद्ध अचेत मिला। परिजन उन्हें लहुलुहान देखकर घबरा गए। भालू के हमले में वृद्ध को काफी चोटें आई थी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मुख्य सड़क तक लाया गया। यहां से सेवा 108 की मदद से सीएचसी गैरसैंण में भर्ती कराया गया। मामले में वन क्षेत्राधिकारी पीएस बुटोला ने कहा कि कालीमाटी क्षेत्र में भालू दो बच्चों के साथ अकसर नजर आ ता है। संभवत: बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह हमलावर हो गया हो।

पढ़ें:-बुजुर्ग को युवती से किराया मांगना पड़ा महंगा, हुई धुनाई और कालिख भी पोती