यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बांग्लादेश में उपद्रव का विरोध

सिलीगुड़ी : बांग्लादेश में हिफाजत-ए-इस्लामी संगठन की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश के कार्यालय में तोड़-फोड़ व आगजनी के खिलाफ यहां विरोध जताया गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) समर्थकों ने सोमवार को उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में एक-दूसरे को काला बैज लगा कर व पर्चे बांट कर उक्त घटना का विरोध जताया। आइसा नेता प्रदीपन गांगुली ने कहा कि भारत हो या बांग्लादेश, या दुनिया का कोई भी हिस्सा हम कहीं भी धार्मिक कट्टरता के खिलाफ हैं और गणतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन करते रहेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
