विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WWE में नहीं दिखेंगे सुशील कुमार के दांव, जानिए क्या है इसकी वजह

By Bharat SinghEdited By:
Published: Sat, 01 Apr 2017 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2017 01:49 PM (IST)

शायद इसी वजह से सुशील WWE जाने को तैयार नहीं हुए।

WWE में नहीं दिखेंगे सुशील कुमार के दांव, जानिए क्या है इसकी वजह
WWE में नहीं दिखेंगे सुशील कुमार के दांव, जानिए क्या है इसकी वजह

ऑरलैंडो, पीटीआइ। WWE के भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है। भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाले रेसलर सुशील कुमार के WWE जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। सुशील WWE में नहीं दिखाई देंगे। पहले उनके WWE में जाने की खबरें सामने आई थीं। इस बारे में सुशील और WWE के अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत भी चली थी। 

अब WWE के वाइस प्रेसीडेंट सैनन सीमैन ने कहा है कि सुशील के साथ बातचीत सफल नहीं रही। WWE ने सुशील से पिछले साल अक्टूबर में संपर्क किया था। सुशील ने खुद इसके बारे में जानकारी दी थी। सुशील के रियो ओलंपिक में जाने का सपना टूटने के बाद इन उम्मीदों को बल मिला था कि अब वह अपनी प्रतिभा WWE के रिंग में दिखा सकेंगे। 

सीमैन ने कहा, 'सुशील से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई। वह एक सम्मानित शख्स हैं, देश के आदर्श हैं। लेकिन हम उन्हें अमेरिका आकर कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले WWE में खेलने के लिए तैयार करने में असफल रहे।' सीमैन ने आगे कहा, 'हमारे लिए उन्हें यह समझाना काफी मुश्किल रहा कि आप भारत में इज्जत की जिंदगी छोड़कर वहां आने का खतरा मोल लो। वहां उनकी सफलता की कोई गारंटी नहीं थी।' शायद इसी वजह से सुशील WWE जाने को तैयार नहीं हुए। 

सीमैन ने कहा कि बातचीत में दोनों पक्ष अपना फायदा देख रहे थे, पर यह अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि WWE अब भी सुशील जैसे किसी भारतीय रेसलर को साइन करने के लिए उत्सुक है। खली के बाद WWE में कोई भी भारतीय अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। 

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि WWE की फाइट्स की भारत में लोकप्रियता को भुनाने के लिए WWE के अधिकारियों को भारतीय रेसलर्स की तलाश है। सीमैन ने आगे कहा कि अब से हर साल भारत में प्रमोशनल इवेंट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भारत से छह से आठ रेसलर WWE में ले जाएंगे। फिलहाल भारत के लवप्रीत सिंह और सतेंदर और महिलाओं में कविता जैसे रेसलर WWE में हैं, लेकिन इनको अपना मुकाम बनाना बाकी है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें