पत्नी विक्टोरिया ने कहा 'बहुत रोमांटिक हैं डेविड बेकहम'
सिंगर से फैशन डिजाइनर बन चुकीं पूर्व इंग्लिश फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम ने अपने पति को लेकर दिलचस्प बात बताई है। विक्टोरिया के मुताबिक डेविड बहुत रोमांटिक इन्सान हैं और ये परिवार के प्रति उनकी समर्पण भावना ही थी जिसने शुरुआत में विक्टोरिया को डेविड की
लंदन। सिंगर से फैशन डिजाइनर बन चुकीं पूर्व इंग्लिश फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम ने अपने पति को लेकर दिलचस्प बात बताई है। विक्टोरिया के मुताबिक डेविड बहुत रोमांटिक इन्सान हैं और ये परिवार के प्रति उनकी समर्पण भावना ही थी जिसने शुरुआत में विक्टोरिया को डेविड की ओर आकर्षित किया था।
विक्टोरिया ने कहा, 'डेविड बहुत रोमांटिक हैं और हम दोनों एक दूसरे को सरप्राइज देने के लिए प्यारी चीजें करते रहते हैं। जब मैं 20 साल पहले डेविड से पहली बार मिली थी तो वो एक फुटबॉल मैच था। मैच के बाद सभी खिलाड़ी दोस्तों के साथ ड्रिंक्स का आनंद उठा रहे थे जबकि डेविड अपने माता-पिता और बहन जोआन के साथ खड़े हुए थे। परिवार उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अपनी शादी को लेकर विक्टोरिया ने खुलासा किया कि डेविड ने किस खास अंदाज में विक्टोरिया को प्रपोज किया था। विक्टोरिया ने कहा, 'जब उसने प्रपोज किया था तो उससे पहले उसने मेरे पिता से इजाजत ली थी जो कि काफी सम्मान वाली बात है।' विक्टोरिया और डेविड के चार बच्चे हैं।