महिला विश्व कपः लॉयड के दम पर अमेरिका तीसरी बार बना चैंपियन
अमेरिका की कार्ली लॉयड विश्व कप फाइनल में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला फुटबॉलर बन गईं। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम ने जापान को महिला विश्व कप फाइनल में 5-2 से मात दी और तीन बार खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम
वेंकूवर। अमेरिका की कार्ली लॉयड विश्व कप फाइनल में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला फुटबॉलर बन गईं। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम ने जापान को महिला विश्व कप फाइनल में 5-2 से मात दी और तीन बार खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम बन गई। अमेरिकी टीम ने इससे पहले 1991 और 1999 में खिताब जीता था।
अमेरिका की 32 वर्षीय कार्ली लॉयड ने मैदान पर तीन मिनट बिताने के साथ ही फाइनल का पहला गोल कर दिया। इसके ठीक दो मिनट के अंदर लॉयड ने दूसरा गोल भी किया। इसके बाद भी उनका प्रदर्शन थमा नहीं और दूसरे गोल के 16 मिनट के बाद उन्होंने अपना तीसरा गोल भी कर दिया। उनके अलावा 14वें मिनट में लॉरेन हॉलीडे और टोबिन हीथ ने 54वें मिनट में अमेरिका की तरफ से दो और गोल किए।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जापान की तरफ से 27वें मिनट में यूकी ओगिमी के गोल और 52वें मिनट में अमेरिका की डिफेंडर जूली जॉनसन के एक आत्मघाती गोल के जरिए जापान हार के अंतर को कुछ कम करने में सफल हुई। 2011 महिला फुटबॉल विश्व कप फाइनल में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं लेकिन उस मैच पेनाल्टी शूटआउट तक गए उस मैच में जापान ने अमेरिकी टीम को मात दी थी। इस बार अमेरिकी टीम अपना बदला पूरा कर लिया।