वेश्यावृति के लिए ऐसे चुनता था लड़कियां ,दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में खेला ये एथलीट
सिंगापुर के राष्ट्रीय परा एथलीट एडम कामिस को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिये वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की भर्ती करने और एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के लिए 38 महीने जे
सिंगापुर।सिंगापुर के राष्ट्रीय परा एथलीट एडम कामिस को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिये वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं की भर्ती करने और नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के लिए 38 माह जेल की कड़ी सजा सुनाई गई है। उसने वर्ष 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया था।
अंग्रेजी वेबसाइट चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक , कोर्ट ने एडम को सोमवार को जेल भेज दिया है।37 वर्षीय एडम अपनी सामाजिक एजेंसी के माध्यम से फेसबुक से महिलाओं की भर्ती करता था। इसके लिए वह 'एंजिल टैन' नाम इस्तेमाल करता था।उसने इस एजेंसी को 2013 में खोला था। एडम को 11 आरोपों का दोषी पाया गया। उसे 16 साल की लड़की का शोषण करने के लिए मानव तस्करी निरोधक अधिनियम के अंतर्गत भी एक आरोप का दोषी पाया गया है।एक हादसे में वह दिव्यांग हो गया था।