सानिया मिर्जा तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेस्डर' नियुक्त
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को आज तेलंगाना राज्य के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर नियुक्त कर लिया गया है। वो अब इस नए राज्य के दूरदर्शी इरादों व राज्य से जुड़ी चीजों का भारत व विदेश में प्रचार करेंगी। उद्योगपतियों के लिए एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने 27 वर्षीय सानिया को उनका नियुक्ति पत्र व एक करोड़ का चेक थमाय
हैदराबाद। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को आज तेलंगाना राज्य के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर नियुक्त कर लिया गया है। वो अब इस नए राज्य के दूरदर्शी इरादों व राज्य से जुड़ी चीजों का भारत व विदेश में प्रचार करेंगी।
उद्योगपतियों के लिए एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने 27 वर्षीय सानिया को उनका नियुक्ति पत्र व एक करोड़ का चेक थमाया। मुख्यमंत्री राव ने कहा, 'तेलंगाना को सानिया पर गर्व है जो कि एक गौरवान्वित हैदराबादी हैं। वो इस समय अंतरराष्ट्रीय टेनिस में पांचवें पायदान पर हैं और कामना करता हूं कि वो जल्दी शीर्ष पर पहुंचें।'