जानिए, रियो ओलंपिक के दौरान साक्षी ने किसे किया सबसे ज्यादा मिस
जीतने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान 23 साल की साक्षी ने बताया था कि उन्होंने आलू के पराठों को भी काफी मिस किया था।
नई दिल्ली। हरियाणा की कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को खुशी दी है। उन्होंने महिला रेसलिंग के 58 किलोग्राम फ्री स्टाइल मुकाबले में किर्गिस्तान की एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 से हराकर पदक पर कब्जा जमाया है। साक्षी मलिक का मेडल जीतना भारत के लिए काफी अहम है क्योंकि रियो ओलंपिक में साक्षी ने ही पदक तालिका में भारत का खाता खोला है। भारत पहुंचने के बाद साक्षी का भव्य स्वागत किया गया।
कांस्य पदक विजेता साक्षी ने एक फोटो ट्वीट कर लिखा कि एक पूरा ब्रेकफास्ट, मैंने तुम्हें काफी मिस किया। उस खाने को खाते हुए साक्षी ने एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। दरअसल, किसी भी बड़े इवेंट की तैयारी करते वक्त हर खिलाड़ी को एक स्पेशल डाइट फॉलो करनी होती है। उस डाइट में उसे ऐसी कई चीजें शामिल करनी पड़ती हैं जो उसे पसंद ना हों और कई ऐसी छोड़नी पड़ती हैं जो उसे बेहद पसंद हों। साक्षी मलिक ने जो फोटो शेयर किया है उसमें वह ब्रेकफास्ट कर रही हैं।
साक्षी के भारत पहुंचने के बाद अब उनके भारतीय खाना खाने का भी इंतजार भी खत्म हो गया है। बता दें कि साक्षी को खाने में आलू परांठा और कढ़ी पकौड़ा बेहद पसंद है।साक्षी ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मैंने बरसों से आलू परांठा और कढ़ी-चावल वहीं खाया। मैं ज्यादातर लिक्विड लिया करती थी और कार्बोहाइड्रेट फ्री खाना खाया करती थी। अब मैं आराम कर सकती हूं।
ओलंपिक की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करेंA proper breakfast! How I have missed you! 😂😂 pic.twitter.com/UtSmF0gFQ5
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) August 22, 2016