कांस्य पदक विजेता साक्षी को रेलवे ने किया सम्मानित
कोच कुलदीप सिंह का भी किया गया सम्मान
By Mohit TanwarEdited By: Published: Tue, 06 Sep 2016 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 01:01 PM (IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक और महिला कुश्ती टीम के मुख्य कोच कुलदीप सिंह को उत्तर रेलवे व दिल्ली रेल मंडल ने सोमवार को सम्मानित किया।बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक एके पुठिया ने साक्षी मलिक को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में ढेर सारी सफलताएं प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्टेट एंट्री रोड स्थित रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक अरुण अरोड़ा ने साक्षी मलिक और कुलदीप सिंह को सम्मानित किया। अरोड़ा ने कहा कि साक्षी ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश और रेलवे का मान बढ़ाया है। साक्षी व कुलदीप दिल्ली मंडल में ही कार्यरत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें