प्लातिनी ने खुद को फीफा अध्यक्ष पद का सर्वश्रेठ दावेदार बताया
यूरोपीय फुटबॉल के प्रमुख माइकल प्लाटिनी ने आज दावा किया कि बेशक वो इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं लेकिन आगामी फीफा अध्यक्ष पद के चुनावों में वो खुद ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।
पेरिस। यूरोपीय फुटबॉल के प्रमुख माइकल प्लाटिनी ने आज दावा किया कि बेशक वो इस समय प्रतिबंध झेल रहे हैं लेकिन आगामी फीफा अध्यक्ष पद के चुनावों में वो खुद ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।
प्लाटिनी ने कहा, 'इमानदारी से कहूं तो विश्व फुटबॉल के संचालन के लिए मैं ही सबसे बेहतर हूं। मैं ही हूं जिसके पास फुटबॉल को आगे ले जाने के लिए दूरदर्शी रणनीति है। मैं खिलाड़ी रह चुका हूं, फ्रेंच टीम का कोच रह चुका हूं, नैन्सी में क्लब अधिकारी रहा हूं, विश्व कप का आयोजक रहा हूं और आज सबसे ताकतवर फुटबॉल संघ का प्रमुख भी हूं।' फीफा अध्यक्ष पद चुनावों में प्लाटिनी की भिड़ंत प्रिंस अली बिन अल हुसैन, मूसा बिलिटी, जेरोम शैंपेन, जियानी इंफेनटीनो और टोक्यो सेक्सवेल से है। गौरतलब है कि शेख सलमान अपना नाम वापस ले चुके हैं जिससे प्लातिनी की दावेदारी मजबूत हो सकती है।