विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रियो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं पेस

By Edited By:
Published: Sun, 22 Dec 2013 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2013 10:09 AM (IST)

मुंबई। इस साल अमेरिकी ओपेन का डबल्स खिताब जीतने वाले भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा कि वह अगले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस साल अमेरिकी ओपेन का डबल्स खिताब जीतने वाले भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा कि वह अगले सत्र में चोट से मुक्त रहने पर ध्यान देने के लिए अलावा अपनी सर्विस पर काम कर रहे हैं। पेस ने रविवार को कहा कि मेरा वास्तविक लक्ष्य रियो ओलंपिक है और इसके लिए मैं वास्तव में अपनी सर्विस पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि 2014 में मेरी सर्विस बेहतर रहे।

ग्रैंडस्लैम में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी पेस ने कहा कि वह केवल ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 40 वर्षीय पेस ने कहा कि वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साल में मैं पूरी तरह से चोटों से मुक्त रहना चाहता हूं। मैं अपनी फिटनेस को नए स्तर तक ले जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने एंडी मरे को कोर्ट से बाहर अपनी फिटनेस पर काम करते हुए देखा। मरे को अधिक मजबूत बनाने के लिए इवान लेंडल और उनकी फिटनेस टीम कैसे काम करती है मैंने उसे देखा और मैं भी वैसी कोशिश कर रहा हूं। पेस ने कहा कि नोवाक जोकोविक जिस तरह से टूर्नामेंट की तैयारी करता है उससे वह मेरे लिए जीनियस है। यह ऐसे लोग हैं जिनसे मैं सीखना पसंद करूंगा।

अमेरिकी ओपेन में अपने जोड़ीदार रादेक स्टीपानेक के बारे में पेस ने कहा कि वह चेक गणराज्य के इस खिलाड़ी के साथ आगे भी जोड़ी बनाए रखना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं 2014 में भी पूरे सत्र में रादेक के साथ जोड़ी बनाऊंगा। हमारे लिए 2013 काफी कड़ा रहा, लेकिन आखिरी ग्रैंडस्लैम में हमने इसे सफल बना दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर