इस महिला धावक ने किया कमाल, 1500 मीटर रेस में जीता कांस्य
भारतीय महिला धावक ओ.पी. जाएशा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में महिलाओं की 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने
By SanjayEdited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 05:35 PM (IST)
इंचियोन। भारतीय महिला धावक ओ.पी. जाएशा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में महिलाओं की 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस रेस को पूरी करने में 4:13.46 सेकेंड का समय लिया।
उनका प्रदर्शन बेहद संतोषजनक रहा और वो महज कुछ पलों के अंतर से स्वर्ण जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं। इस प्रतियोगिता में बहरीन की युसुफ इशा पहले स्थान पर रहीं और उन्होंने 4:09.90 सेकेंड का समय लिया जबकि भारत की ही मार्कोस सैनी पांचवें स्थान पर रहीं और उन्होंने अपनी रेस 4:17.12 सेकेंड में पूरी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें