Move to Jagran APP

HIL: रांची रेज को हराकर मुंबई ने दर्ज की पहली जीत

दबंग मुंबई ने आखिरकार हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए बुधवार को मौजूदा चैंपियन रांची रेज को 7-5 से हरा दिया। हार के बावजूद रांची 22 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। मुंबई को उसकी पहली जीत भी उसे सबसे

By ShivamEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2016 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2016 10:04 PM (IST)
HIL: रांची रेज को हराकर मुंबई ने दर्ज की पहली जीत

मुंबई। दबंग मुंबई ने आखिरकार हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए बुधवार को मौजूदा चैंपियन रांची रेज को 7-5 से हरा दिया। हार के बावजूद रांची 22 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। मुंबई को उसकी पहली जीत भी उसे सबसे निचले पायदान से ऊपर नहीं उठा सकी।

loksabha election banner

पिछले चार मैच लगातार हारने के बाद मुंबई ने इस मैच में शुरू से आक्रामक खेल दिखाया। मुंबई को चौथे और पांचवें मिनट में लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। नौवें मिनट में मुंबई को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस बार दिवाकर राम ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। दूसरे क्वार्टर में रांची के कप्तान एश्ले जैक्सन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी दिला दी।

गुरजंत सिंह के पास पर मुंबई के कप्तान मैथ्यू स्वान ने शानदार फील्ड कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया। एचआइएल के इस संस्करण में फील्ड गोल को दो गोल के बराबर माना जा रहा है। इसके बाद मुंबई के एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया उसे शेष बचा मैच दस खिलाडि़यों के साथ खेलना पड़ा। रांची के लिए 38वें मिनट में सरवनजीत सिंह ने फील्ड गोल कर रांची को एकबार फिर 3-3 से बराबरी दिला दी। जैक्सन ने 41वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल दाग दिया और टीम को 4-3 से आगे कर दिया। मुंबई के नीलकांत शर्मा ने मैदानी गोलकर टीम का स्कोर 5-4 कर दिया। 49वें मिनट में मुंबई की ओर से एक और मैदानी गोल किया गया और यह अंतर 7-4 हो गया। आखिर में रांची ने एक गोलकर हार के अंतर को कम कर दिया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.