विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग: विश्व शॉटगन चैंपियनशिप में पदक की दौड़ में बना हुआ है भारत

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 11:32 AM (IST)

भारतीय पुरुष ट्रैप टीम के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहा और उसने कुल 215 का स्कोर किया।

शूटिंग: विश्व शॉटगन चैंपियनशिप में पदक की दौड़ में बना हुआ है भारत
शूटिंग: विश्व शॉटगन चैंपियनशिप में पदक की दौड़ में बना हुआ है भारत

नई दिल्ली, पीटीआइ : किनान चेनाई और जोरावर संधू ने शनिवार को मास्को में आइएसएसएफ विश्व शॉटगन चैंपियनशिप के दूसरे दिन क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार शॉट खेलकर भारत को पदक की दौड़ में बनाए रखा।

भारतीय पुरुष ट्रैप टीम के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहा और उसने कुल 215 का स्कोर किया। वह शीर्ष पर चल रहे चेक गणराज्य से दो अंक पीछे है। व्यक्तिगत स्पर्धा में, किनान ने 75 में से 74 का स्कोर कर तीसरे स्थान के साथ दिन का अंत किया, जबकि जोरावर (72) नौवें स्थान पर रहे। अन्य भारतीयों में बिरेनदीप सोढ़ी (69) 50वें स्थान पर रहे।

जूनियर पुरुष ट्रैप में, दो भारतीय आकाश शरण (70) और लक्ष्य श्योराण (70) क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन क्रमश: आठवें और दसवें स्थान पर रहे। मानवादित्य सिंह राठौड़ (67) 18वें स्थान पर रहे।

जूनियर महिला ट्रैप निशानेबाज सौम्या गुप्ता (65) सातवें स्थान पर रहीं। नेनथिरा सिगमानी निवेत्ता (61) 15वें, जबकि मनीषा खीर (57) 29वें स्थान पर रहीं। महिला ट्रैप में राजेश्वरी (68) 12वें स्थान पर रहीं। अनुभवी सीमा तोमर (62) को 44वां स्थान मिला जबकि श्रेयसी (61) 49वें स्थान पर रहीं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें