कुलदीप बने भारतीय कुश्ती टीम के मुख्य कोच
सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के स्पोर्ट्स सेंटर में रियो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर चल रहे राष्ट्रीय कुश्ती कैंप में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने छापा मारकर अनियमितता के आरोप में मुख्य कोच विनोद कुमार को हटा दिया था। अब उनकी जगह कुलदीप मलिक
अभिषेक त्रिपाठी, नई दिल्ली। सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के स्पोर्ट्स सेंटर में रियो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर चल रहे राष्ट्रीय कुश्ती कैंप में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने छापा मारकर अनियमितता के आरोप में मुख्य कोच विनोद कुमार को हटा दिया था। अब उनकी जगह कुलदीप मलिक को भारतीय कुश्ती टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक कुश्ती संघ के अध्यक्ष अगले साल रियो डि जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक खेलों में ज्यादा से ज्यादा पदक भारत की झोली में डलवाना चाहते हैं और यही कारण है कि वह कोई कोताही बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। 2012 में लंदन में हुए पिछले ओलंपिक में भारत ने कुश्ती में दो पदक जीते थे। तब सुशील कुमार ने पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक हासिल किया था। इस बार कुश्ती में दो से ज्यादा पदक जीतने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए कोई भी ढील नहीं दी जाएगी। भारतीय महिला फ्रीस्टाइल टीम के कोच रह चुके कुलदीप का कार्यकाल भी उनके प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा। अगर वह पहलवानों से बेहतर प्रदर्शन नहीं करवा पाए तो उनकी कुर्सी भी खतरे में पड़ जाएगी।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ब्रजभूषण ने गुरुवार को सोनीपत के साइ सेंटर में छापेमारी के बाद अनियमितता पाए जाने पर 14 पहलवानों और मुख्य प्रशिक्षक विनोद कुमार सहित दो प्रशिक्षकों को कैंप से हटा दिया था। एक अन्य प्रशिक्षक रजनीश की भी छुटटी की गई थी। सके अलावा महिला प्रशिक्षक रमानी चानू को भी अन्य कारणों से हटाया गया। रजनीश की जगह जगमाल सिंह को पुरुष फ्रीस्टाइल टीम का सहायक कोच बनाया गया है। वहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा आर्य को चानू की जगह रखा गया है।