विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US OPEN: प्लिस्कोवा और साफारोवा प्री क्वार्टर फाइनल में

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 12:16 PM (IST)

रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।

US OPEN: प्लिस्कोवा और साफारोवा प्री क्वार्टर फाइनल में
US OPEN: प्लिस्कोवा और साफारोवा प्री क्वार्टर फाइनल में

न्यूयॉर्क, एएफपी। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चेक गणराज्य की कैरालिना प्लिस्कोवा और उनकी हमवतन लूसी साफारोवा ने यूएस ओपन में अपना शानदार सफर जारी रखते हुए शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। प्लिस्कोवा ने चीन की झांग शुई को 3-6, 7-5, 6-4 से, जबकि साफारोवा ने जापान की कुरूमी नारा को 6-2, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस्टोनिया की केईया केनेपी ने जापान की नाओमी ओसाका को 6-3, 2-6, 7-5 से और रूस की दारिया कास्तकिना ने लातविया की जेलेना ओस्तापेंको को 6-3, 6-0 से मात देकर अंतिम 16 में पहुंचीं।

शारापोवा की भिडंत सेवास्तोवा से 

रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।

अब अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए शारापोवा का सामना लातविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा से होगा।

डोपिंग प्रतिबंध के चलते लगभग 19 माह बाद अपना पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रहीं पूर्व नंबर एक और 2006 की चैंपियन शारापोवा ने शुक्रवार को तीसरे दौर में अमेरिकी युवा सोफिया केनिन को 7-5, 6-2 से पराजित किया। वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाली शारापोवा 15वें ग्रैंडस्लैम में 14वीं बार अंतिम-16 में पहुंची है।

16वीं वरीय सेवास्तोवा ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को 6-2, 6-3 से मात दी। अन्य मुकाबलों में विंबलडन चैंपियन गर्बाइने मुगुरूजा ने स्लोवाकिया की मेगदालेना रेबारिकोवा को 6-1, 6-1 से, अमेरिकी दिग्गज वीनस विलियम्स ने ग्रीस की मारिया शकारी को 6-3, 6-4 से और जर्मनी की जूलिया ने सर्बिया की एजेक्सेंद्रा क्रूनिक को 6-3, 6-3 से मात दी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें