जिम्नास्टिक में भारतीय उम्मीदें आशीष पर टिकीं
पिछली बार के रजत पदक विजेता आशीष कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार से शुरू हो रही जिम्नास्टिक स्पर्धा में एक बार फिर भारत को पदक दिलाना चाहेंगे। नई दिल्ली गेम्स में फ्लोर एक्सरसाइज में रजत और वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने वाले आशीष को इस बार पदक का रंग बेहतर करने की उम्मीद है।
ग्लास्गो। पिछली बार के रजत पदक विजेता आशीष कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार से शुरू हो रही जिम्नास्टिक स्पर्धा में एक बार फिर भारत को पदक दिलाना चाहेंगे। नई दिल्ली गेम्स में फ्लोर एक्सरसाइज में रजत और वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने वाले आशीष को इस बार पदक का रंग बेहतर करने की उम्मीद है।
आशीष के अलावा भारत की उम्मीदें दीपा से भी होंगी। त्रिपुरा की दीपा भारतीय जिम्नास्टिक की उभरती सितारा हैं और उन्हें राज्य में 'गोल्डन गर्ल' का खिताब दिया गया है। महिला वर्ग में प्रणाती दास भी पदक की दावेदार होंगी। दीपा 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेलों और विश्व कप में फाइनल तक पहुंची थीं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने पर्थ में अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
लयबद्ध जिम्नास्टिक: पुरुष टीम: आशीष कुमार और राकेश पात्रा।
महिला टीम: दीपा करमाकर, प्रणाती दास, प्रणाती नायक, अरुणा बी रेड्डी और रूचा दिवेकर।