भारतीय साइकिलिस्ट देबोराह ने ताइवान कप में रच डाला इतिहास
भारतीय साइकिलिस्ट देबोराह ने आज ताइवान कप अंतरराष्ट्रीय क्लासिक प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया। देबोराह ने भारत को गौरवान्वित करते हुए इस प्रतियोगिता में 5 पदक अपने नाम किए।
नई दिल्ली। भारतीय साइकिलिस्ट देबोराह ने आज ताइवान कप अंतरराष्ट्रीय क्लासिक प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया। देबोराह ने भारत को गौरवान्वित करते हुए इस प्रतियोगिता में 5 पदक अपने नाम किए।
20 वर्षीय देबोराह महिलाओं के एलीट सेक्शन में सभी शीर्ष सम्मान हासिल करने वाली इतिहास की पहली भारतीय साइकिलिस्ट बन गई हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया। देबोराह ने यहां अपना पहला स्वर्ण पदक महिलाओं की एलीट स्प्रिंट में जीता। उन्होंने इस रेस में शीर्ष मलेशियाई साइकिलिस्ट को मात दी। वहीं, कीरिन इवेंट में वो जरा से अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गईं और यहां उन्होंने रजत पदक जीता।