सैग खेलः भारतीय एथलीटों की स्वर्णिम दौड़
सैग खेलों के छठे दिन भारतीय एथलीटों का बोलबाला रहा। ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में भारत ने कुल 12 में से 11 स्वर्ण पदक जीते।
By ShivamEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 10:37 PM (IST)
गुवाहाटी। सैग खेलों के छठे दिन भारतीय एथलीटों का बोलबाला रहा। ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में भारत ने कुल 12 में से 11 स्वर्ण पदक जीते।
सुमन देवी (महिला जेवेलिन थ्रो), रंजीत माहेश्वरी (पुरुष ट्रिपल जंप), ओम प्रकाश (पुरुष शॉटपुट), पीयू चित्रा (महिला 1500 मीटर), अजय कुमार सरोज (पुरुष 1500 मीटर), जौना मुर्मू (महिला 400 मीटर हर्डल), धरुण (पुरुष 400 मीटर), एल सूर्या (महिला 10 हजार मीटर), श्रावणी नंदा (महिला 200 मीटर) ने स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में भी भारत को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें