Move to Jagran APP

इस 20 वर्षीय भारतीय जिम्नास्ट ने रचा इतिहास

भारत की युवा जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए वॉल्ट स्पर्धा का कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। त्रिपुरा की 20 वर्षीय दीपा ने 14.366 अंक अर्जित करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इंग्लैंड की क्लॉडिया फ्रैंगपेन ने जीता, जबकि रजत एल्साबेथ ब्लेक ने अपने नाम किया। दीपा कॉमनवेल्थ गेम्स

By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 11:25 AM (IST)
इस 20 वर्षीय भारतीय जिम्नास्ट ने रचा इतिहास

ग्लास्गो। भारत की युवा जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए वॉल्ट स्पर्धा का कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। त्रिपुरा की 20 वर्षीय दीपा ने 14.366 अंक अर्जित करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक इंग्लैंड की क्लॉडिया फ्रैंगपेन ने जीता, जबकि रजत एल्साबेथ ब्लेक ने अपने नाम किया। दीपा कॉमनवेल्थ गेम्स में जिम्नास्टिक स्पर्धा में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। जबकि ऐसा करने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

loksabha election banner

नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले आशीष कुमार जिम्नास्टिक में भारत को पदक दिलाने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने वॉल्ट में रजत और फ्लोर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इस बीच, गुरुवार को हुई पुरुषों की फ्लोर स्पर्धा में आशीष अपने दिल्ली के प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके और छठे स्थान पर रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.