शुक्रवार से लें ताबड़तोड़ हॉकी का मजा
नई दिल्ली [अभिषेक त्रिपाठी]। चार पूल में खेल रहीं दुनिया के 16 देशों की हॉकी टीमें अगले 10 दिनों तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जूनियर हॉकी विश्व कप के 44 मैचों में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत कोरिया और कनाडा के मैच से होगी और पहले ही दिन ही ताबड़तोड़ आठ मुकाबले खेले जाएंगे। दर्शकों की निगाहें दिन के सबसे अहम मैच भारत बनाम नीदरलैंड्स पर होंगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया को इस मैच में प्रशंसकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
नई दिल्ली [अभिषेक त्रिपाठी]। चार पूल में खेल रहीं दुनिया के 16 देशों की हॉकी टीमें अगले 10 दिनों तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जूनियर हॉकी विश्व कप के 44 मैचों में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत कोरिया और कनाडा के मैच से होगी और पहले ही दिन ही ताबड़तोड़ आठ मुकाबले खेले जाएंगे। दर्शकों की निगाहें दिन के सबसे अहम मैच भारत बनाम नीदरलैंड्स पर होंगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और हॉकी इंडिया को इस मैच में प्रशंसकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी होने के कारण भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है। इन दोनों ने हॉकी इंडिया लीग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारत का जूनियर विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2001 में रहा जब ऑस्ट्रेलिया के होबर्ट में खेले गए टूर्नामेंट में टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी। इसके चार साल बाद टीम चौथे स्थान पर रही जबकि 2009 में नौवें स्थान पर खिसक गई।
कुछ कर गुजरना होगाहॉकी की हालत पर सुप्रीम कोर्ट के चिंता जताने के बीच भारत की युवा टीम इस टूर्नामेंट में कुछ कर गुजरने की चाहत से उतरेगी। भारतीय टीम की पहली भिड़ंत पिछले टूर्नामेंट के उपविजेता नीदरलैंड्स से है। मलेशिया और सिंगापुर में संयुक्त रूप से हुए 2009 जूनियर विश्व कप में नौवें स्थान पर रही भारतीय टीम ने पिछले दिनों कड़ा अभ्यास किया है। टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर और शॉट कॉर्नर के साथ पेनाल्टी शूटआउट का कड़ा अभ्यास किया है। इसी टीम ने मनप्रीत सिंह की अगुआई में जोहोर बाहरू कप जीता था।
मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे मनप्रीत
सीनियर टीम के अहम सदस्य मनप्रीत इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान संभाले हुए हैं। 85 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनप्रीत ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि हम मैच दर मैच रणनीति अपनाएंगे। इस समय हमारा पूरा ध्यान नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच पर है। हमें पहले ही कदम पर सबसे कठिन चुनौती मिली है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने से हौसला बढ़ेगा।
बेहतरीन है टीम संयोजनभारतीय टीम का संयोजन बेहतरीन है। मनप्रीत और मनदीप टीम की जान हैं। इनके अलावा टीम में गुरजिंदर सिंह, अमित रोहिदास और सुखमनजीत सिंह के रूप में अच्छे ड्रैग फ्लिकर हैं जिन्हें सीनियर टीम के अनुभवी पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ संदीप सिंह ने खास टिप्स दिए हैं। इसके अलावा मिडफील्डर कोथाजीत सिंह, हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे महंगे बिके फॉरवर्ड रमनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है।
टीम के पूलपूल-ए : बेल्जियम, मिस्त्र, जर्मनी और पाकिस्तान
पूल-बी : अजर्ेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और फ्रांस
पूल-सी : भारत, नीदरलैंड्स, कोरिया और कनाडा
पूल-डी : इंग्लैंड, मलेशिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका
शुक्रवार के मुकाबले मैच, समय
कोरिया बनाम कनाडा, दोपहर 12 बजे से
ऑस्ट्रेलिया बनाम अर्जेटीना, दोपहर 2 बजे से
जर्मनी बनाम बेल्जियम, दोपहर 2 : 30 से
न्यूजीलैंड बनाम मलेशिया, शाम 4 बजे से
स्पेन बनाम फ्रांस, शाम 5 बजे से
पाकिस्तान बनाम मिस्त्र, शाम 6 बजे से
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 7:30 से
भारत बनाम नीदलैंड्स, रात 8 बजे से
'भारतीय हॉकी का खोया गौरव लौटाने की दिशा में यह टूर्नामेंट अहम कदम होगा। खिलाड़ी अगर अपनी क्षमता के अनुरूप खेले तो हम शीर्ष तीन में रह सकते हैं लेकिन हम टीम पर दबाव नहीं डालना चाहते। अपनी धरती पर खेलने का हमेशा अतिरिक्त दबाव होता है लेकिन हम इसे सकारात्मक रूप में लेंगे।'
-ग्रेग क्लार्क, भारतीय कोच
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर