भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें एशियन गेम्स के एक ही पूल में
एशियन गेम्स 2014 में पुरुषों की हॉकी प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2014 में पुरुषों की हॉकी प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में होने वाले 17वें एशियन गेम्स में 10 देशों की हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी।
एक पूल में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, ओमान और श्रीलंका की टीमें होंगी। वहीं दूसरे पूल में मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, बांग्लादेश और सिंगापुर की टीमें होंगी। वहीं, महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिता में भारत पूल-ए में चीन, मलेशिया और थाइलैंड के साथ होगा जबकि पूल-बी में दक्षिण कोरिया, जापान, कजाकिस्तान और हांग कांग (चीन) की टीमें होंगी। एशियन गेम्स में हॉकी प्रतियोगिता सभी टीमों के लिए काफी महत्व रखती है क्योंकि यहां पर पुरुषों और महिलाओं की विजेता टीमें सीधे 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर जाएंगी।