अब हॉकी खिलाड़ी भी होंगे मालामाल
हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी में पहली बार सालाना अवार्ड देने की घोषणा की है, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग में 25-25 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाएगी।
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी में पहली बार सालाना अवार्ड देने की घोषणा की है, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग में 25-25 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाएगी। हॉकी इंडिया मौजूदा और जूनियर टीमों में से टैलेंटेड प्लेयर्स को चुनकर करके उन्हें अवार्ड देगा। हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है। ये सम्मान खिलाड़ियों की भलाई के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका मनोबल बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
हॉकी इंडिया ने इंडिविजुअल ट्रॉफी का नाम हॉकी इंडिया के प्रेसीडेंट नरिंदर बत्रा के बेटे ध्रुव के नाम पर करने का फैसला किया है। ध्रुव का हाल ही में निधन हुआ है। हर अवार्ड में एक ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और कैश प्राइज होगा।अवार्ड देने का फैसला हॉकी इंडिया के एग्जिक्यूटिव बोर्ड की 26वीं मीटिंग में किया गया। मीटिंग की अगुवाई हॉकी इंडिया की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट मरियम्मा कोशि ने की।