हैमिल्टन ने अबु धाबी ग्रां प्रि के साथ विश्व चैंपियनशिप खिताब भी जीता
मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन रविवार को हुई अबु धाबी ग्रां प्रि जीतकर दूसरी बार फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन बने। इससे पहले हैमिल्टन ने 2008 में मैक्लॉरेन टीम के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। हैमिल्टन दो बार विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे ब्रिटिश ड्राइवर भी बन गए। उनसे
अबु धाबी। मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन रविवार को हुई अबु धाबी ग्रां प्रि जीतकर दूसरी बार फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन बने। इससे पहले हैमिल्टन ने 2008 में मैक्लॉरेन टीम के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। हैमिल्टन दो बार विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे ब्रिटिश ड्राइवर भी बन गए। उनसे पहले जैकी स्टीवर्ट ने 1971 में यह कारनामा किया था।
फ्लड लाइट में हुई साल की अंतिम रेस में हैमिल्टन ने विलियम्स के फेलिप मासा को पीछे छोड़ा। 29 ïवर्षीय ब्रिटिश ड्राइवर ने एक घंटा, 39 मिनट, 2.619 सेकेंड में रेस पूरी सत्र कर अपनी 11वीं जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर विलियम्स के वालटेरी बोटास रहे, जबकि रेडबुल के डेनियल रिकार्डो चौथे नंबर पर रहे। वहीं इस सत्र में हैमिल्टन को कड़ी चुनौती पेश करने वाले उनके टीम साथी निको रोसबर्ग 14वें स्थान पर रहे। पोल पोजीशन हासिल करने वाले रोसबर्ग 25 से 55वें लैप के दौरान कार में तकनीकी समस्या से जूझते रहे। इस रेस में रोसबर्ग को कोई अंक नहीं मिला, जिससे हैमिल्टन को चैंपियनशिप अपने नाम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि इसके बावजूद भी रोसबर्ग (317) ड्राइवर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे।
- फोर्स इंडिया ने भी दिखाया दम:
साल की अंतिम रेस में भारतीय एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के दोनों ड्राइवरों ने शीर्ष दस में जगह बनाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। टीम के जर्मन ड्राइवर निको हल्केनबर्ग ने छठा और मैक्सिको के सर्जियो परेज ने सातवां स्थान हासिल कर टीम को 28 अंक दिलाए।
- ड्राइवर अंक तालिका:
स्थान, ड्राइवर, टीम, अंक
1. लुइस हैमिल्टन, मर्सिडीज, 384
2. निको रोसबर्ग, मर्सिडीज, 317
3. डेनियल रिकार्डो, रेडबुल, 238
4. वाल्टेरी बोटास, विलियम्स, 186
5. सबेस्टियन वीटल, रेडबुल, 167
6. फर्नांडो अलोंसो, फेरारी, 161
7. फेलिप मासा, विलियम्स, 134
8. जेंसन बटन, मैक्लॉरेन, 126
9. निको हल्केनबर्ग, फोर्स इंडिया, 96
10. सर्जियो परेज, फोर्स इंडिया, 59
- टीम अंक तालिका:
स्थान, टीम, अंक
1. मर्सिडीज, 701
2. रेडबुल, 405
3. विलियम्स, 320
4. फेरारी, 216
5. मैक्लॉरेन, 181
6. फोर्स इंडिया, 155
7. टोरो रोसो, 30
8. लोटस, 10
9. मारुसिया, 02
10 सॉबर, 00