प्रोफेशनल रेसलिंग का आयोजन कराएंगे ‘द ग्रेट खली’
खली ने कहा कि यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 8 अक्टूबर को पेशेवर कुश्ती की पहली प्रतियोगिता आयोजित होगी. वहीं इसी तरह की दूसरी प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को पानीपत में खेला जाएगा
नई दिल्ली। ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा आठ अक्टूबर को हरियाणा के गुड़गांव में प्रोफेशनल रेसलिंग फाइट का आयोजन कर रहे हैं जिसमें 15 इंटरनेशनल फाइटर और 35 भारतीय फाइटर अपना जौहर दिखाएंगे। ये फाइट पुरु ष तथा महिलाओं दोनों की होगी।
द ग्रेट खली ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि कांटीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) का उद्देश्य भारत में प्रशिक्षण देकर हजारों ग्रेट खली तैयार करने का है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी लगभग 200-250 युवा उनकी अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि उनकी अकादमी में से 3-4 नौजवान डब्ल्यूडब्ल्यूई में अब तक जा चुके हैं।
हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के मुखिया सूरज पाल अम्मु ने कहा कि राज्य सरकार वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के इस दिग्गज खिलाड़ी से मनोरंजन कर भी नहीं वसूलेगी।
मूलत: हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले खली पंजाब पुलिस में सेवारत हैं। वह पेशेवर कुश्ती खिलाड़ी बनने से पहले बॉडीबिल्डर थे और उन्होंने 1997 एवं 1998 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं।