ओलंपिक में स्वर्ण जीतो, 75 लाख पाओ
खेल मंत्रालय ने ओलंपिक सहित कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों और उनके कोचों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की है। खेल मंत्रालय की ओर से जो घोषणा की गई है उसके अनुसार अब ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वालों को पुरस्कार के
जेएनएन, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने ओलंपिक सहित कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों और उनके कोचों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की है। खेल मंत्रालय की ओर से जो घोषणा की गई है उसके अनुसार अब ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वालों को पुरस्कार के तौर पर 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं विश्व चैंपियनशिप, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में पीला तमगा जीतने वाले खिलाडि़यों को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
पहले खिलाड़ियों को ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर 50 लाख, रजत जीतने पर 30 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख रुपये दिए जाते थे। अब खिलाडि़यों को स्वर्ण पर 75 लाख, रजत पदक पर 50 लाख और कांसा जीतने पर 30 लाख की राशि दी जाएगी।