Move to Jagran APP

सैग खेलः दीपिका ने बिखेरी स्वर्णिम चमक

स्टार तीरंदाज दीपिका की अगुआई में भारत ने मंगलवार को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) कीतीरंदाजी प्रतियोगिता की रिकर्वस्पर्धा के सभी पांचों स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। इसके साथ ही एथलेक्टिस सहित अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाडि़यों का स्वर्णिम सफर जारी है। भारत ने पदकों का शतक पूरा

By ShivamEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM (IST)
सैग खेलः दीपिका ने बिखेरी स्वर्णिम चमक

गुवाहाटी। स्टार तीरंदाज दीपिका की अगुआई में भारत ने मंगलवार को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) कीतीरंदाजी प्रतियोगिता की रिकर्वस्पर्धा के सभी पांचों स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। इसके साथ ही एथलेक्टिस सहित अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाडि़यों का स्वर्णिम सफर जारी है। भारत ने पदकों का शतक पूरा कर लिया है। मेजबान देश चौथे दिन 76 स्वर्ण, 36 रजत और दस कांस्य सहित कुल 122 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर विराजमान है। 87 पदकों के साथ श्रीलंका दूसरे स्थान पर है।

loksabha election banner

तीरंदाजों ने मंगलवार को पांच स्वर्ण के अलावा दो रजत पदक भी जीते। इस तरह तीरंदाजों ने दस पीले तमगे और चार रजत सहित कुल 14 पदक जीते। 2014 एशियन गेम्स के बाद वापसी करने वाले तरुणदीप राय ने दीपिका के साथ मिलकर गोल्डन हैट्रिक लगाई। दीपिका ने महिला और राय ने रिकर्व की व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के बाद डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी साथ मिलकर सोने पर निशाना लगाया। व्यक्तिगत स्पर्धा में दीपिका ने हमवतन बोंबयाला देवी को 6-4 से, जबकि राय ने भी अपने ही देश के गुरचरण सिंह को 6-2 से हराकर सोना जीता।

तरणताल में सोना लूटो अभियान जारी:

तैराकों का तरणताल में सोना लूटो अभियान जारी है। खेल के चौथे दिन दांव पर लगे सभी सातों पदक जीतकर भारत ने श्रीलंका को पूरी तरह चित कर दिया। सौरव संगवेकार ने पुरुषों और वी मालविका ने महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। साजन प्रकाश ने पुरुष और दामिनी गौड़ा ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रिकॉर्ड के साथ पानी से सोना निकाला। पीएस मधु ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का पीला तमगा नए रिकॉर्ड के साथ भारत की झोली में डाला। महिलाओं और पुरुषों की चार गुणा दो सौ मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भी भारतीय टीमें पहले स्थान पर रहीं। इनके अलावा साजन प्रकाश, शिवानी कटारिया, एम अरविंद और माना पटेल ने रजत पदक जीते।

सुशील ने जीता सोना:

वेटलिफ्टरों ने स्पर्धा के अंतिम दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इससे भारतीय वेटलिफ्टरों ने 12 स्वर्ण और एक रजत सहित कुल 13 पदक अपनी झोली में डाले। सुशीला पंवार ने चौथे दिन महिलाओं के 75 किग्रा से अधिक वर्ग में पीला तमगा, जबकि पुरुषों के 105 किग्रा से अधिक भार वर्ग में गुरदीप सिंह ने रजत जीता।

साइकिलिस्टों का स्वर्णिम छक्का:

साइकिलिस्टों ने स्पर्धा के अंतिम दिन एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। भारत ने छह स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित कुल 13 पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। महिलाओं की 80 किमी व्यक्तिगत रोड रेस में भारत ने क्लीन स्वीप किया। बिद्यालक्ष्मी पहले, एल सन्नी दूसरे और गीतू राज तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 100 किमी व्यक्तिगत रोड रेस में पंकज कुमार को रजत से संतोष करना पड़ा।

वालीबॉल टीमें ने जीते खिताब:

भारतीय पुरुष और महिला वालीबॉल टीमों ने मंगलवार को श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीते।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुडी़ खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.