विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जर्मनी की जीत के बाद रिहाना ने किया कुछ ऐसा कि सब हैरत में पड़ गए

By Edited By:
Published: Mon, 14 Jul 2014 05:53 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 14 Jul 2014 06:02 PM (GMT+05:30)

फीफा विश्व कप फाइनल में एक तरफ जहां पूरे स्टेडियम में जर्मन फैंस जश्न मना रहे थे वहीं जर्मनी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रियो डी जनेरियो। फीफा विश्व कप फाइनल में एक तरफ जहां पूरे स्टेडियम में जर्मन फैंस जश्न मना रहे थे वहीं जर्मनी की एक खास फैन ने एक विवादित तस्वीर से सोशल नेटवर्किग साइट्स पर अचानक हलचल मचा दी। बारबेडियन गायिका रिहाना फुटबॉल विश्व कप फाइनल में अर्जेटीना पर जर्मनी की जीत पर कुछ ज्यादा ही खुश नजर आई। इस पॉप गायिका ने जीत की खुशी में अपना टॉप ही ऊपर कर दिया। इस सेलिब्रिटी को अचानक इस तरह की हरकत करते देख आसपास मौजूद सभी फैंस हैरान रह गए।

अर्जेटीना और जर्मनी के बीच हुए विश्व कप फाइनल में रिहाना शुरुआत में ही पहुंची और जमकर मैच का मजा लिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद का टॉप ऊपर करते हुए फोटो भी पोस्ट की इसके अलावा मैच के बाद रिहाना ने मैच के हीरो जर्मनी के मारियो गोत्सा सहित अन्य जर्मनी के खिलाड़ियों के साथ भी तस्वीरें क्लिक कीं, कुछ तस्वीरों में उनके हाथ में विश्व कप ट्रॉफी भी देखी गई। वह फुटबॉल की बड़ी फैन हैं और विश्व कप को अच्छी तरह से फॉलो भी कर रही थी।