महान ब्राजीली फुटबॉलर पेले दोबारा अस्पताल में
अभी हाल ही में किडनी स्टोन के चलते सर्जरी कराने वाले महान पूर्व ब्राजीली फुटबॉलर पेले एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इसको महज आम चेकअप बताया जा रहा है।
साओ पाओलो। अभी हाल ही में किडनी स्टोन के चलते सर्जरी कराने वाले महान पूर्व ब्राजीली फुटबॉलर पेले एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इसको महज आम चेकअप बताया जा रहा है।
एल्बर्ट आइंस्टाइन अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'मरीज एडसन अरांतेस डो नासीमेंटो उर्फ पेले को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया किया गया है। फिलहाल सब ठीक है।' स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो यूरीन इंफेक्शन के लिए पेले का इलाज किया जा रहा है। 74 वर्षीय पेले का 13 नवंबर को किडनी स्टोन की सर्जरी करानी पड़ी थी। पेले के एक करीबी ने बताया कि वो आज रात अस्पताल में ही रुकेंगे लेकिन उन्होंने जांच से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया।