विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना ने दर्ज की लगातार छठी जीत

By Edited By:
Published: Wed, 25 Sep 2013 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2013 08:04 PM (IST)

बार्सिलोना। मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में रीयल सोसिडाड को 4-1 से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बार्सिलोना। मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में रीयल सोसिडाड को 4-1 से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की। बार्सिलोना की जीत में ब्राजीली स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी एक गोल दागा, जो स्पेनिश लीग में क्लब की ओर से उनका पहला गोल है।

मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में नेमार और लियोन मेसी ने दस मिनट के भीतर ही बार्सिलोना को 2-0 से आगे कर दिया था। 23वें मिनट में सर्गियो बुसक्वेट्स ने बार्सिलोना की बढ़त को 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि 64वें मिनट में एंजल डे ला बेला ने रीयल के लिए गोल दाग अंतर 1-3 किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 77वें मिनट में बार्सिलोना के लिए मार्क बारट्रा ने गोल कर टीम को 4-1 से जीत दिला दी।

ब्राजीली क्लब सांतोस के लिए रिकॉर्ड गोल कर चुके नेमार ने अपना पहलंा गोल दागने के बाद खुशी जाहिर की। नेमार का बार्सिलोना के साथ करार के बाद से यह दूसरा गोल है। इस साल 7.5 करोड़ डॉलर में स्पेनिश क्लब के साथ करार करने वाले नेमार ने एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ इससे पहले सुपर कप में गोल किया था। मैच के बाद नेमार ने कहा, 'स्पेनिश लीग में मैं अपने पहले गोल से बेहद खुश हूं। मेरे लिए हालांकि टीम की जीत अहम है, लेकिन मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मैंने एक शानदार गोल के साथ स्पेनिश लीग में खाता खोला।'

मंगलवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने ओसासुना को 2-1 से हराया, जबकि मलागा ने एलमेरिया को 2-0 से मात दी। लेवांटे और वालाडोलिड के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर