नरसिंह यादव के बाद तुलसी भी डोप में फंसे, बताया साजिश
संदीप तुलसी यादव ने डोप टेस्ट में फेल होने को बताया अपने खिलाफ साजिश
By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 05:26 PM (IST)
नई दिल्ली। पहलवान नर सिंह यादव के बाद अब खबर आ रही है कि पहलवान संदीप तुलसी भी डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। जिसे दोनों पहलवानों ने साजिश करार दिया है।
डब्ल्यूएफआइ के एक अधिकारी ने कहा है कि संदीप ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी नहीं किया था तो वह डोपिंग क्यों करेगा। वह भी नरसिंह के साथ रहते और खाना खाते थे, इसलिए वह भी डोप में फंस गए। अधिकारी के मुताबिक जो साजिश नरसिंह के खिलाफ रची जा रही थी उसका शिकार संदीप भी हो गए हैं।
इसके साथ ही डोपिंग के चक्रव्यूह में फंसे पहलवान नरसिंह यादव का रियो में जाने का सपना टूट गया है।दोनों के नमूने फेल होने की पुष्टि खेल मंत्रालय और भारतीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें