अब डूबे टाइटेनिक का आप करीब से कर सकेंगे दीदार
लंदन की टूर ऑपरेटर कंपनी ब्लू मार्बल प्राइवेट अगले साल मई से पर्यटकों के लिए आठ दिनों का टूर पैकेज शुरू करने जा रही है।
अभी तक आपने शाही समुद्री जहाज आरएमएस टाइटेनिक को टेलीविजन या तस्वीरों में ही देखा होगा। लेकिन अब इसे करीब से देखने का आपको मौका मिल सकता है। लंदन की टूर ऑपरेटर कंपनी ब्लू मार्बल प्राइवेट अगले साल मई से पर्यटकों के लिए आठ दिनों का टूर पैकेज शुरू करने जा रही है। ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी होगी। इसके लिए उसने अमेरिकी कंपनी ओशियन गेट के साथ हाथ मिलाया है। ओशियन गेट उसके लिए खास पनडुब्बी तैयार कर रही है।
चार लोग जा सकेंगे एक साथ
ओशियन गेट इसके लिए साइक्लोप्स-2 नामक पनडुब्बी बना रही है। इसमें एक चालक के अलावा चार पर्यटक टाइटेनिक का मलबा देखने जा सकेंगे। इसका कुल वजन 8,600 किग्रा है। यह एक हजार किग्रा का वजन साथ ले जा सकती है। इसमें 96 घंटों के लिए आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
आठ दिन का टूर
ब्लू मार्बल प्राइवेट पर्यटकों को कनाडा के न्यूफाउंडलैंड द्वीप से हेलीकॉप्टर से उत्तर अटलांटिक महासागर के उस स्थान पर ले जाएगी जहां टाइटेनिक का मलबा है। वहां एक नौका पर हेलीकॉप्टर उतरेगा। पर्यटक उस नौका में कुछ दिन रहेंगे। फिर वहां से उन्हें पनडुब्बी के जरिये समुद्र की गहराई में स्थित टाइटेनिक के मलबे तक ले जाया जाएगा। अगले साल मई में पहले टूर के बाद दूसरा टूर 2019 में होगा।
हादसा
10 अप्रैल, 1912 को उस समय की आधुनिक समुद्री जहाज टाइटेनिक ने ब्रिटेन के साउथैंपटन
से न्यूयॉर्क के लिए पहला सफर शुरू किया था।
उत्तरी अटलांटिक महासागर में 14 अप्रैल को वह एक बड़े हिमखंड से टकराया। 15 अप्रैल
की अलसुबह वह महासागर में डूब गया। हादसे में 15 सौ से अधिक यात्री मारे गए थे।
खास बातें-
-1985 में फ्रांसीसी खोजी टीम ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
- कंपनी ने पनडुब्बी से टाइटेनिक का मलबा दिखाने के लिए कंप्यूटर में तस्वीर तैयार की है।
- पनडुब्बी से पांच घंटे के गोते में टाइटेनिक को पास से देख सकेंगे।
- 3,800 मीटर उत्तर अटलांटिक महासागर
में इतनी गहराई पर है टाइटेनिक का मलबा।
- एक बार में 4 पर्यटक जा सकते हैं।
- 70 लाख रुपये टूर का प्रति व्यक्ति खर्च
- 140 अब तक टाइटेनिक का मलबा आरएमएस टाइटेनिक देखने वाले लोगों की कुल संख्या
यह भी पढ़ें: बढ़ेगा तापमान तो छोटे हो जाएंगे हम
ये हैं दुनिया के सबसे कीमती गणपति जिनकी कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश