जुडवां बच्चों का जन्म साल के अंतराल पर!
एक अनोखी घड़ी में पैदा हुए जुडवां बच्चों के जन्म का समय तो अलग-अलग था, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिये कि इनके जन्म का साल भी अलग-अलग हो गया...
जुडवां बच्चों का जन्म और वो भी एक साल के अंतराल पर....क्या ये संभव है? इसको सुनकर मन में ये प्रश्न उठना तो लाजिमी है कि आखिर ये कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है ये वाकई किसी चमत्कार से कम नही है।
दरअसल इस अनोखी घड़ी में पैदा हुए इन जुडवां भाई-बहनों में से बहन जायलिन का जन्म साल 2015 के गुजरते आखिरी मिनट में हुआ। उसके भाई लुईस का जन्म इसके दो मिनट बाद उस वक्त हुआ, जब साल 2015 बीत चुका था और दुनिया 2016 के आने का स्वागत कर रही थी।
शपथ के समय दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा प्रधान जी
यहां के केसेर परमानेंटे जिओन मेडिकल सेंटर में नर्स लाइनेट कोएट्जी ने कहा, यह जितना अनूठा है उतना ही खास भी। 34 साल के नर्र्सिंग जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। प्रसव के लिए साल 2016 की तारीख डॉक्टर ने दी थी। लेकिन गर्भ में लड़के की स्थिति में कुछ दिक्कतें आने के बाद इसे समय पूर्व करना पड़ा।
43 साल की उम्र में बना 54 बच्चों का पिता
डाक्टर भी थे हैरान कि जुड़वा बच्चों को जन्म देनी वाली महिला है या पुरूष?